Banda News: रसिन डैम के फाटक खुले, बागेन नदी का जलस्तर 2 से 3 फीट बढ़ने की आशंका
बांदा, सितम्बर 2 -- Banda News: बांदा। लगातार हो रही भारी बारिश और चित्रकूट स्थित रसिन डैम के फाटक खोले जाने के बाद बागेन नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने की संभावना को देखते हुए बांदा जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए बाढ़ सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।1 सितंबर को रसिन डैम के फाटक खोले गए हैं, जिसके चलते बागेन नदी के जलस्तर में करीब दो से तीन फीट तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। लगातार बारिश और डैम के फाटक खुले रहने के कारण आने वाले समय में नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। इसे देखते हुए प्रशासन ने थाना बदौसा, बिसंडा और कमासिन क्षेत्र में बागेन नदी के किनारे तथा आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: लबालब भर गए बांध, टूटने की संभावना पर खुलवाए गए गेट प्रशासन ने लोगों से नदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.