बांदा, अगस्त 28 -- Banda News: अतर्रा। भाई बहन के पवित्र प्रेम व स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को नगर से लेकर गांव गांव तक हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर सुबह से ही बहुत उत्साह का माहौल रहा। भाई के कलाई में रक्षा सूत्र बांधने को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। बहनें नए परिधानों में सज धज कर भाई के पास पहुंचीं। पहले रोली और अक्षत का माथे पर टीका किया। इसके बाद आरती उतार कर भाई की कलाई में राखी बांधी और मिठाई खिलाया। भाई के सुख समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Firozabad News: बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार, भाइयों ने दिया रक्षा का वचन भाइयों ने भी पैर छूकर आशीर्वाद लिया और अपनी प्यारी बहनों को उपहार भेंट करते हुए जीवन भर उसकी रक्षा और सुख दुख में साथ खड़े रह...