बांदा, अगस्त 31 -- Banda News: नरैनी। कालिंजर थाना के ग्राम केवटरा अंश गहबरा में रंज नदी पार करते समय नाव पलट गई, जिससे चार लोग डूब गए। तेज बहाव होने के कारण नाव भी बह गई। चारों लोगों ने तैरकर किसी तरह जान बचाई। नाविक न्ना की पत्नी ममता ने बताया कि 29 अगस्त को शाम करीब पांच बजे पति अपनी नाव में पांच लोगों को बैठाकर बागैं रंज नदी में नदी पार करा रहे थे।

नाव पलटने की घटना र नदी के किनारे पहुंचने पर नाव रोककर एक लड़की को उतार दिया गया। इसके बाद वह चार लोगों को लेकर वापस नाव घर की ओर ला रहे थे। नाव नदी के बीच धारा में पहुंची ही थी कि तभी अचानक पानी के तेज उछाल के कारण नाव पलट गई। नाव में सवार चार लोगों सहित पति ने किसी तरह तैरकर नदी के किनारे पहुंचकर पेड़ पकड़कर अपनी जान बचाई, लेकिन नाव नदी की तेज धारा में बह गई।

आर्थिक संकट का सामना पीड़ित...