बांदा, जुलाई 4 -- Banda News: खुरहंड। पुरानी रंजिश को लेकर चल रहे विवाद में तीन लोगों ने युवको लाठी से पीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपितो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। गिरंवा थाना क्षेत्र मसुरी खेरवा गांव निवासी ज्ञानचंद्र पुत्र शिवबरन वर्मा शुक्रवार की शाम खेत से घर जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के तीन लोगो ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनो लोगो ने उसे लाठी से पीट कर घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग दौड़ पड़े। हमलावर मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में युवक पर लोहे की रॉड से हमला,चार पर केस घायल ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तीनो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...