Banda News: रंजिश में युवक को मारी कुल्हाड़ी
बांदा, अक्टूबर 12 -- Banda News: बांदा। दो वर्ष पहले आपस में हुए विवाद के चलते युवक ने मौका पाकर सरकारी हैंडपंप में नहा रहे युवक को कुल्हाड़ी मार कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव में रामदेव उर्फ मुन्नू पुत्र चंद्रश्रीश्वर मिश्रा रविवार की शुबह नौ बजे अपने दरवाजे के सरकारी हैंड पंप पर नहा रहा था। तभी गांव के ही रहने वाले देवीशरण पुत्र रामकिशोर दो वर्ष पहले दोनों लोगों के मध्य किसी मामले को लेकर विवाद के चलते रामदेव को गाली गलौज करने लगा। जब पीड़ित ने आपत्ति जताई तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पीड़ित के घर वालों ने आवाज सुनी तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। वहीं पीड़ित की तहरीर पर गिरवां थाने में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.