बांदा, सितम्बर 27 -- Banda News: बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश में दिन दहाड़े बाइक सवार युवक को दौड़ाकर अवैध तमंचे फायरिंग कर दी। जिससे युवक बाल बाल बच गया। इसके बाद वह सीधे देहात कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी महंतू यादव पुत्र मंगी यादव ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह रविवार को दोपहर करीब दो बजे किसी काम से बाइक लेकर बांदा जा रहा था। जैसे ही वह देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह- बबेरू रोड आरटीओ कार्यालय के पास पहुंचा ही था की सामने से आ रहे गांव के ही के ही कल्लू सिंह ने उसकी बाइक पर लात मारकर दिया जिससे महंतू यादव जमीन पर गिर पड़ा। जिससे महंतू के पैर में चोट आ गई। इसी बात को लेकर दोनो ...