बांदा, सितम्बर 12 -- Banda News: बबेरू, संवाददाता। घर से निकली युवती ने दादौ घाट स्थित पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दिया। गांव के एक युवक ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पुल से सोसाइड नोट, दुपट्टा, चप्पल आदि बरामद किया है। युवती की तलाश में गोताखोर यमुना में उतारे गए हैं, पर देर रात तक उसका कहीं पता नहीं चला। कमासिन पुलिस के मुताबिक शनिवार की दोपहर एक 18 वर्षीय युवती ने दादौ घाट स्थित पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दिया। इसी बीच किशनपुर से इलाज करवा कर घर लौट रहे युवक ने उसे देख लिया। मामले की जानकारी गांव वालों को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुल पर रखा सोसाइड नोट, चप्पल, घड़ी, दुपट्टा, के अलावा 50 रुपये बरामद कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनो ने दुपट्टा और घड़ी चप...