Banda News: युवती को 36 घंटे बाद भी नहीं तलाश पाई एनडीआरएफ
बांदा, अगस्त 28 -- Banda News: बांदा। कमासिन के दादौं घाट में गुरुवार को सुबह यमुना में कूदी युवती का 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। गोताखोर व एनडीआरएफ तथा पीएसी ने करीब 25 किलोमीटर तक यमुना में उसकी तलाश की। अधिकारियों का कहना है कि बहाव तेज होने के कारण शव चार से पांच किलोमीटर दूर भी जा सकता है। उधर, बेटी के नदी में डूबने के बाद परिवार में मातम छाया रहा। कमासिन स्थानीय कस्बा निवासी बसंत लाल बाथम की 19 वर्षीय पुत्री मंदाकिनी गुरुवार को सुबह लगभग नौ बजे दादौं यमुना पुल से मां की डांट से नाराज होकर पहुंच गई थी। पुल के ऊपर सामान छोड़कर यमुना नदी में छलांग लगा दिया था। स्थानीय पुलिस और पीएसी व गोताखोरों में उसकी आठ घंटे तलाश की, पर कहीं पता नहीं चला। मंदाकिनी की तलाश में शुक्रवार को सुबह से एनडीआरएफ, पीएसी के जवान गोताखोरों के साथ तलाश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.