बांदा, सितम्बर 13 -- Banda News: बबेरू। मरका थाना क्षेत्र के मुड़वारा गांव में घर का काम करते समय एक 18 साल की युवती को सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मरका थाना क्षेत्र के मुड़वारा गांव निवासी 18 वर्षीय आरती पुत्री प्रिश सिंह रविवार को शाम अपने घर में काम कर रही थी। वह भैंस के लिए आटा निकालने कमरे में गई। जैसे ही उसने टब में हाथ डाला, एक सांप ने उसके हाथ में डस लिया। सर्प दंश के बाद आरती ने तुरंत अपने परिजनों को बताया। परिजन उसे लेकर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...