Banda News: युवती को दुकान में खींचने का प्रयास, केस दर्ज
बांदा, जुलाई 13 -- Banda News: बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र में रविवार को घर से सामान लेने जा रही युवती को शोहदे ने खींचने का प्रयास किया। पीड़िता की मां ने विरोध जताया तो आरोपी ने जानमाल की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी व एससीएसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को दुकान सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव आरोपी राजकुमार ने उसको दुपट्टा पकड़कर दुकान के अंदर खींचने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। घर पहुंचकर मां को घटना बताया। मां जब आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो जानमाल की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.