Banda News: युवती की अचानक हालत बिगड़ी मौत
बांदा, नवम्बर 10 -- Banda News: बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव निवासी इंद्रपाल ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय पत्नी कोमल घर पर अकेली थी। वह खेत गया था। सोमवार की दोपहर वह खेत से घर लौटा देखा तो वह जीने के पास अचेत अवस्था में पड़ी थी। उसे उठाकर सीएचसी अतर्रा मे भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता लवकुश निवासी शिवपुरा प्रयागराज ने बताया कि उसकी बेटी पेट दर्द से परेशान रहती थी। इसी से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.