बांदा, नवम्बर 4 -- Banda News: बांदा। कोतवाली देहात के बरगहनी गांव निवासी बृजमोहन सिंह ने माह भर पहले हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि तीन अक्टूबर को रात नौ बजे उनका बेटा सुरजीत सिंह घर आ रहा था। रास्ते में गजराज यादव के दरवाजे के सामने प्रेम बाबू यादव, गोरेलाल, रवि, लल्लू व सत्यम ने बेटे के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। बचाने आए मोहित व समरसिंह को भी लाठी-डंडे से जमकर पीटा। धमकाते हुए हमलावर भाग गए। तीनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और इलाज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...