Banda News: युवक पर पीछे से किया हमला, धमकाया
बांदा, अक्टूबर 18 -- Banda News: बांदा। कमासिन थाने के लोहरा गांव निवासी मोहलाल विश्वकर्मा पुत्र रामलाल ने गांव के ही ठाकुर ललित सिंह के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि वह शनिवार को रामायण पढ़ने मंदिर जा रहा था। शाम छह बजे ललित सिंह ने उसके ऊपर पीछे से हमला कर दिया, जिससे उसका पैर टूट गया और भी चोंटे आईं। ललित ने उसे व उसके भाइयों की हत्या करने की धमकी दी है। आपराधिक प्रवृत्ति का होने के कारण पूरा परिवार उससे भयभीत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.