Banda News: युवक पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
बांदा, जुलाई 16 -- Banda News: बांदा। पैलानी थाने के मरझा गांव निवासी विजय सिंह उर्फ अक्कू सिंह पर बुधवार को शाम पांच बजे पेट्रोलपंप के पास दो लोगों ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस को दी तहरीर में विजय ने बताया कि गांव के ही नारायन सिंह व गोलू सिंह अचानक गाली गलौज करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। वह बेहोश होकर गिर गया। घाययल के भाई छोटू व बहन अनुराधा, चाचा नरेंद्र सिंह ने ललकारा तो हमलावर धमकाते हुए भाग गए। डाक्टरी कराने के बाद तहरीर दी। पुलिस ने नारायन व गोलू सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पड़ोसी पिता-पुत्र ने युवक को पीटा, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.