बांदा, अगस्त 12 -- Banda News: बांदा। नगगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक युवक का शव पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। घटनास्थल के पास मिले उसके मोबाइल को पुलिस कब्जे में लेकर काल डिटेल खंगाल रही है। क्योटरा मुक्तिधाम मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय मोहित सैनी मंगलवार रात घर में अकेला था। उसकी मां मीना पैर टूटने से अपनी बहन सविता के घर सर्वोदय नगर गई थीं। मां ने बुधवार सुबह फोन लगाया तो उसने बात नहीं की। यह भी पढ़ें- Banda News: नगर पालिका के संविदा कर्मी ने फांसी लगा की खुदकुशी इससे परिजनन मौके पर पहुंचे। कुंडी अंदर से बंद होने में पुलिस ने दरवाजे तोड़े तो उसका शव फंदे से लटका मिला। मौसेरे भा...