Banda News: युवक ने परिवार पर किया कुल्हाड़ी से हमला
बांदा, अक्टूबर 13 -- Banda News: बांदा। गिरवां थाने के बछेई गांव निवासी दलित संपत पत्नी जगमोहन गांव के ही रामबाबू के खिलाफ मारपीट व दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि सोमवार को शाम छह बजे गांव के रामबाबू पुत्र रघुराज व सुरेंद्र प्रजापति ने पहले शराब पी। इसके बाद नशे में घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। रामबाबू ने कहा कि उसकी मां अंदर है, उसे बाहर निकालो। कुछ देर बाद संपत सामने हैंडपंप में पानी भरने गई तो रामबाबू व सुरेंद्र कुल्हाड़ी लेकर आए और बट से उसे मारा। गुहार पर उसकी बेटी रश्मी व पति जगमोहन बीच बचाव करने आए तो हमलावर ने तीनों को कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया। बाद में धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने रामबाबू व सुरेंद्र प्रजापति के खिलाफ मारपीट पर दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.