बांदा, सितम्बर 21 -- Banda News: बांदा। मौसमी बीमारियों का कहर थम नही रहा है। वायरल फीवर के साथ सर्दी जुखाम बुखार के मरीजो की संख्या बढ रही है। वहीं डेंगू भी लोगो को अपनी चपेट में ले रहा है। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में जांच के दौरान युवक को डेंगू पाया गया। उसका इलाज किया जा रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की पैथलॉजी में बुखार से पीडित 15 मरीजो के डेंगू सैंपल लिए गए। जिसमें चिल्ला थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव निवासी 20वर्षीय अरविंद पुत्र अरूण को डेंगू पाया गया। उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं बुखार से पीडि़त अन्य मरीजो को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...