Banda News: युवक को हुआ डेंगू,संख्या हुई 27
बांदा, अक्टूबर 1 -- Banda News: बांदा। मौसमी बीमारियों के बाद अब मच्छर जनित बीमारियां डेंगू लोगो पर हावी होने लगा है। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में एक युवक को डेंगू पाया गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इसे मिला कर संख्या 27 पहुंच गई। मौसमी परिवर्तन से बीमारिया लगातार बढ़ रही हैं। वायरल फीवर, सर्दी जुखाम, बुखार से पीड़ित मरीजो की संख्या दिन बा दिन बढ़ती जा रही हैं। मौसमी बीमारियों के साथ अब मच्छर जनित बीमारियां डेंगू भी तेजी से बढ़ रहा है। बुखार से पीड़ित बीस मरीजो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जिला अस्पताल की पैथालॉजी में बुखार से पीड़ित 14मरीजो के डेंगू सैपल लिए गए। इनमें बलखंड़ी नाका निवासी 26वर्षीय राघव पुत्र सुरेश को डेंगू पाया गया। उसका इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.