बांदा, अगस्त 4 -- Banda News: बांदा। शराब पिलाने से इनकार करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान लाठी से हमला होने पर जान बचाने के लिए युवक केन नदी में कूद गया, लेकिन हमलावर ने उसे बाहर नहीं निकलने दिया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्योड़ी बाबा निवासी संजय ने बताया सोमवार दोपहर 35 वर्षीय चचेरा भाई मिथलेश पुत्र मेवालाल केन नदी में नहाने गया था। इसी बीच गांव का युवक पहुंच गया और मिथलेश से शराब पिलाने का दबाव बनाने लगा। मिलथेश ने शराब पिलाने से मना कर दिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच लपटा झपटी हो गई। संजय का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने मिथलेश पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया। वह अपना बचाव ...