Banda News: युवक को पीटकर किया मरणासन्न, नहीं लिखी रिपोर्ट
बांदा, जुलाई 29 -- Banda News: बांदा। पैलानी थाने के निवाइच गांव निवासी दुर्गेश कुमार ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि मंगलवार को दोपहर वह पैलानी से गांव आ रहा था। रास्ते में गांव के दो दबंगों ने घेरकर मारने का प्रयास किया। बचकर वह गांव आया तो वहां भी रंजिश में गांव के छह लोगों ने नुकेले हथियार से हमला कर दिया। उसे मरणासन्न हालत में धमकाते हुए भाग गए। आरोप लगाया कि छह वर्ष पूर्व इन दबंगों ने पिता की हत्या की थी। इसका मुकदमा विचाराधीन है। इसी में सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं। इसके पहले भी मारपीट कर चुके हैं। पुलिस दबंगों के प्रभाव में है और रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है। एसपी ने जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.