Banda News: युवक को धुना, मरणासन्न कर भागे हमलावर
बांदा, सितम्बर 14 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के मवई बुजुर्ग गांव में शिव मंदिर के पास खड़े युवक को तीन लोगों ने जमकर धुना। बेहोश व मरणासन्न हालत में छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मवई निवासी 23 वर्षीय सुनील वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार रात आठ बजे वह मंदिर के पास था। तभी हनुमान वर्मा, रोहित वर्मा और भरुवा सुमेरपुर निवासी जयराम वर्मा ने साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर लात-घूसों व डंडे से हमला कर दिया। उसके गंभीर चोंटे आईं। हमलावर उसे बेहोशी की हालत में धमकाते हुए फरार हो गए। जानकारी होने पर परिजनों ने उसका इलाज कराया। पुलिस ने घायल का डाक्टरी कराते हुए तीनों हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.