बांदा, अक्टूबर 8 -- Banda News: बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के समीप गुमटी में बैठे युवक की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार युवक के गले में चोट के गहरे जख्म थे। दो डाक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई है। देहात कोवताली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी संजीव सिंह ने बताया कि उसका 42 वर्षीय भतीजा भोला उर्फ दर्शन सिंह पुत्र जगनंदन सिंह बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के नीचे चाय की गुमटी किए था। बुधवार शाम हमलावरों ने उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर...