बांदा, अगस्त 21 -- Banda News: बांदा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ देव नगर झील का पुरवा, बांदा में मोमोज और फिंगर बनाने वाले एक कारखाने पर औचक छापेमारी की। टीम ने मौके से मोमोज और फिंगर बनाने में इस्तेमाल हो रहे रिफाइंड सोयाबीन तेल और आरारोट के नमूने (सैंपल) सील किए। सहायक आयुक्त (खाद्य) -द्वितीय ने बताया कि इन सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावट पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...