Banda News: मोबाइल व बाइक ले गया शातिर
बांदा, जुलाई 21 -- Banda News: पैलानी। पहले दो दोस्तों ने साथ में बैठकर शराब पी। फिर युवक ने दोस्त से गुटखा लाने कहा। वह दुकान गया, तभी गच्चा देकर मोबाइल व बाइक लेकर दोस्त फरार हो गया। पैलानी थाना के खैरेई गांव रामदीन पुत्र देशराज यादव ने पुलिस को दी तहरीर दी। बताया कि वह बाइक से वह खप्टिहाकलां बाजार आया था। यहां पर सिकहुला गांव का सुनील पुत्र राममनोहर विश्वकर्मा मिल गया जो परिचित का था। दोनों लोगों ने ठेके में बैठकर शराब पिया। सुनील ने के कहने पर वह उसे कॉलेश्वर तिराहे पर छोड़ने गया। तभी सुनील ने गुटखा लाने को कहा। बात करने के लिए उसने मोबाइल ले लिया। जब गुटखा लेकर लौटा तो मोबाइल व बाइक लेकर सुनील फरार हो गया। काफी खोजबीन की, पर पता नहीं चला। पुलिस ने सुनील के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.