Banda News: मोबाइल की रोशनी में जुआ खेल रहे छह जुआरी गिरफ्तार
बांदा, सितम्बर 20 -- Banda News: बांदा। गिरवां थाना पुलिस ने शनिवार रात देवी जी मेला मैदान में छापेमारी कर मोबाइल की रोशनी में जुआं खे रहे 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गिरवां थाने के उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बरईमानपुर के पास यूपी ग्रामीण बैंक के बगल में मेला मैदान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और अर्जुन पिथौराबाद, अनिल उर्फ गग्गा, आकाश कुमार, इसरार, रामाशीष निवासी बरईमानपुर और सुरेश काजीपुर को धर दबोचा। पुलिस ने जुआ फड़ से Rs.24,600 और आरोपियों की जामा तलाशी से Rs.1,290 सहित कुल Rs.25,890 की नकदी बरामद की है। इसके अलावा मौके से 52 अदद ताश के पत्ते और 5 मोबाइल फोन (4 स्मार्टफोन व 1 की-पैड) भी जब्त किए गए हैं। गिरवां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.