Banda News: मैदा लदा ट्रक पलटा, चालक घायल
बांदा, अगस्त 31 -- Banda News: नरैनी। फतेहपुर से सतना के रास्ते मैदा लोड कर जा रहा ट्रक कच्ची सड़क के पास एक अन्य वाहन के ओवरटेक करने पर असंतुलित हो कर खाई में गिर गया। जिससे ट्रक में लोड मैदा पानी भरे नाले सहित खाई में गिर गया। जिससे काफी नुकसान हुआ है। फतेहपुर के चालक धर्मेंद्र कुमार अग्रहरि को हल्की चोटे आई है। ट्रक मालिक आशीष द्विवेदी ने बताया कि यह घटना ओवरटेक के कारण हुई है। लेकिन जन हानि नहीं हुई। चालक को हल्की चोट व अन्य खलासी बाल बाल सभी बच गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.