Banda News: मूर्तिकार केन नदी पुल से कूदा, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी
बांदा, अगस्त 6 -- Banda News: बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत केन नदी पुल में सुरक्षा जाली न लगे होने से एक युवक ने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। अब तक उसका सुराग नहीं लग सका है। स्थानीय पुलिस ने एसडीआरफ को बुलवाया है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि शहर के राज गृह होटल के पास का निवासी 26 वर्षीय अभिषेक बाल्मीकि पुत्र पप्पू ने गुरूवार दिन में दोपहर से घर को निकल गया था। शाम को उसने केन नदी पुल से छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी गई है। अब तक युवक नहीं मिला है। अगले दिन के लिए राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ) को बुलाया गया है। लापता युवक मूर्ति बनाने का काम करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.