Banda News: मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपेंगे अनशनकारी किसान
बांदा, जुलाई 6 -- Banda News: बांदा। चकबंदी गांवों में अधिकारियों व लेखपालों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के विरोध में भाकियू का धरना अशोकलाट में 21वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम लोहरा, अमलीकौर, सिलेहटा, बहिंगा, खटिहा खुर्द एवं महबरा में चकबंदी में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। बाध्य होकर धरने के बाद अब पांच दिन से आमरण अनशन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि ग्राम लोहरा, अमलीकौर का विधि विरुद्ध चक सीमाकंन स्थगित कर चकबंदी विभाग में लंबित वादों का निस्तरण पहले कराया जाए। जिला स्तरीय जांचों में दोषी मिले लेखपालों, पेशकार, सहायक चकबंदी अधिकारी पर कार्रवाई हो। कहा कि जिले के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर हरदत्त पाण्डेय, बलराम तिवारी, रोहित द्विवेदी, अशोक तिवारी, जगप्रसाद फौजी, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.