Banda News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम के मरीज ज्यादा
बांदा, सितम्बर 27 -- Banda News: पैलानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा से जी सिंधनकलां, गड़रिया और चंदवारा न्यू पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ उमड़ी। इनमें ज्यादातर सर्दी-जुकाम खांसी व बुखार के मरीज रहे। कुछ तीमारदारों ने डेंगू की आशंका जताई और जांच का अनुरोध किया, पर जांच सुविधा न मिलने से वह मायूस हुए और जिला अस्पताल मरीजों को लेकर आना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा के अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि रविवार को ब्लॉक क्षेत्र के तीन नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों गड़रिया, सिंधनकला और चंदवारा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 95 मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्साधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, उपचार एवं औषधियां उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.