बांदा, जुलाई 29 -- Banda News: बांदा। नशा करने से बाबा द्वारा मना करन पर सूने घर में युवक ने पंखे के हुक मे दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर के शंभू नगर मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय प्रियांशु पुत्र शिवशरण अपने बड़े भाई हिमांशु के साथ संकट मोचन में मिठाई की दुकान किए है। वह मंगलवार की दोपहर घर पहुंचा सूने घर में पंखे के हुक पर दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। शाम को घर पहुंचे बाबा रमेश ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही वह चीख पड़ा। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज ...