बांदा, अक्टूबर 24 -- Banda News: बबेरू। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय मझीवा कम्पोजिट, बबेरू में विद्यालय स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर स्तर के बालक वर्ग में शिवम ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, प्राथमिक स्तर पर गोविंद ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर स्तर के बालक वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में शिवम ने प्रथम, विकास ने द्वितीय तथा अंकल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में भी शिवम ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर स्तर के बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नीलू प्रथम, आशा द्वितीय और विट्टी देवी तृतीय स्थान पर रहीं। यह भी पढ़ें- Unnao News: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शिवपुर ओवरऑल चैंपियन 200 मी...