बांदा, नवम्बर 7 -- Banda News: पुनाहुर। बिसंडा थाना क्षेत्र के जनवारा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली 50 वर्षीया महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतका के बेटे कुलदीप ने बताया कि उसकी मां 50 वर्षीय चंदा देवी पत्नी दिनेश शुक्रवार की सुबह टहलने निकली थीं। तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा में भर्ती कराया। वहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ...