बांदा, जुलाई 10 -- Banda News: ​बांदा। मरका थाना क्षेत्र के भभुआ गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक ही परिवार पर कुल्हाड़ी, सब्बल से हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में बुजुर्ग जयप्रकाश और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनके सिर पर गहरे जख्म आए हैं। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही दबंगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया और वारदात के बाद भी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस को तत्काल सूचना देने और बबेरू से बांदा ट्रॉमा सेंटर रेफर किए जाने के बावजूद समय पर मेडिकल तक नहीं हो सका है। मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...