Banda News: मारपीट में चार माह बाद कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
बांदा, जुलाई 3 -- Banda News: बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र में चार माह पहले हुई मारपीट में पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली है। न्यायालय के आदेश के बाद बिसंडा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बिसंडी की कमला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 4 मार्च 2026 की रात 9:30 बजे पति अशोक घर के बाहर बैठे थे। तभी गांव के मुन्नीलाल, रोहित और सुनीता लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पति के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची महिला और परिजनों के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस से शिकायत करने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जिस पर संज्ञान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.