बांदा, जुलाई 11 -- Banda News: अतर्रा। मारपीट में घायल हुए अधेड़ ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूना पाकर मौके पर पहुंची पिुलस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।पीड़ितो ने आरोपियो की गिरफ्तार की मांग को लेकर अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर मामले को शांत करा दिया। थाना क्षेत्र के बल्लान गांव निवासी छोटे लाल पुत्र शिवकुमार का जमीन को लेकर 21जून को रामजी से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ गया कि दोनो पक्षो में जम कर लाठी चली। जिसमें एक पक्ष के 62वर्षीय छोटेलाल, शिवराम, बडकू, मुन्ना और दूसरे पक्ष के रामजी, चंद्रभान, रमाकांत, दयाराम, घायल हो गए। सभी को अस्पताल मे भर्ती कराया गया। छोटेलाल और रामजी को गंभीर चोटे आई दोनो को इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया। घरवालो ने दोनो को का...