बांदा, सितम्बर 19 -- Banda News: अतर्रा। थाना अतर्रा क्षेत्र के रघुबीर यादव का पुरवा अतर्रा ग्रामीण निवासी कल्लू देवी ने पुलिस को बताया की बीते 18 सितंबर को सुबह लगभग 8बजे अपने खेत में घास लेने जा रही थी तभी अनिल यादव व गीतादेवी अपने दरवाजे पर एक जमीनी विवाद को लेकर मुझे गाली गलौज करने लगे तथा मेरे साथ मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर पुत्र नीरज को आता देखकर जान मारने की धमकी देते हुए भाग गए । मारपीट में मेरे हाथ में गंभीर चोटे आई है । थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...