Banda News: मारपीट का आरोपी सात माह बाद गिरफ्तार
बांदा, जुलाई 16 -- Banda News: बांदा। मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने सात माह बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे में फरसा बरामद कर लिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मंठा गांव निवासी अमर सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि भभुवा निवासी जन्मेजय पुत्र कालिका ने 20 दिसंबर 2025 को पुरानी रंजिश के चलते उसे और उसके भतीजे के ऊपर फरसा से हमला कर घायल कर दिया था, जिससे भतीजे को गंभीर चोटे आई। पुलिस ने अमर सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को बबेरू बस स्टैड के पास मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जन्मेजय पुत्र कालिका निवासी भभुवा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से फरसा बरामद कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.