Banda News: मामूली विवाद में मां-बेटे को पीटा
बांदा, जुलाई 21 -- Banda News: बांदा। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में तीन लोगो ने मां बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के भरखरी गांव निवासी 27वर्षीय संजय पुत्र रजनेश सोमवार की शाम दुकान जा रहा था। तभी पड़ोसी सुरेद्र से मामूली बात को लेकर उसका विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर तीन लोगो ने उसे पीटना शुरू कर दिया। पुत्र को पिटता देख 55 वर्षीय मां माया उसे बचाने आई तो उसे भी पीटकर जख्मी कर दिया। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.