Banda News: मामा के घर आए युवक की बाइक लेकर ममेरा भाई फरार, केस दर्ज
बांदा, सितम्बर 25 -- Banda News: बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र में रिश्तेदारी में आए एक युवक की मोटरसाइकिल उसका ममेरा भाई ही लेकर रफूचक्कर हो गया। महोबा जिले के कबरई मोहल्ला विवेक नगर निवासी अजय गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 27 जून 2026 को वह अपनी बाइक से बांदा के क्योटरा मुक्तिधाम गली नंबर 2 स्थित अपने मामा के घर आया था। दोपहर करीब तीन बजे उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की और अंदर जाकर सो गया। इसी दौरान उसका ममेरा भाई ज्ञानचन्द्र उसकी बाइक लेकर गायब हो गया।पीड़ित का आरोप है कि जागने पर जब उसने ज्ञानचन्द्र से बाइक के बारे में पूछा, तो वह टालमटोल करने लगा। इसके अगले ही दिन आरोपी बाइक समेत दिल्ली भाग गया। पुलिस ने ज्ञानचंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.