Banda News: मामलू विवाद में युवक को बेरहमी से पीटा
बांदा, जुलाई 14 -- Banda News: बांदा। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में दबंगो ने युवक को घेर लिया। उसे लोहे की राह और चैन से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग दौड़ पड़े। हमलावर मौके से फरार हो गए।घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अतर्रा थाना क्षेत्र के लालथोक निवासी 30वर्षीय रग्धू पुत्र फउला सोमवार की शाम अपने अन्य साथियो के साथ पैदल चित्रकूट जा रहा था। तभी तीन युवको ने उसे घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। रग्घू ने इसका विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर तीनो ने रग्घू को लोहे की राड और चैन से मारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रग्घू ने बताया कि उसका दो दिन पहले पड़ोसी युवक से मामूली विवाद हो गया था। इसी बीच को लेकर हमलावर खुन्नस खाए थे। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.