Banda News: मादा तेंदुए की कुएं में गिरने से मौत, रेस्क्यू कर निकाला
बांदा, अक्टूबर 27 -- Banda News: बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से दो वर्षीय मादा तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद तीन सदस्यीय पशु चिकित्सकों की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम के बाद करतल स्थित वन विभाग की चौकी में तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, चित्रकूट और पन्ना टाइगर रिजर्व के आसपास के जंगलों से भटककर तेंदुआ मध्य प्रदेश की सीमा पार कर उत्तर प्रदेश के कालिंजर क्षेत्र में पहुंच गया था। यहां पहाड़ के पीछे खेत में बने कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर एसडीओ अनुभव सिंह, वन दारोगा सुनील सिंह और वन दारोगा रमेश शुक्ला समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.