Banda News: मातारानी के दिव्य झांकियों का प्रदर्शन
बांदा, अक्टूबर 18 -- Banda News: पैलानी। खपटिहा कलां कस्बे के नया डेरा में माता रानी के दरबार में दिव्य झांकियों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। सिद्ध बाबा न्यू युवा कमेटी द्वारा गत वर्षो की भांति माता रानी के दरबार में तिलकधारी झांकी ग्रुप के कलाकारों ने सुंदर-सुंदर झांकियां दिखाई। वहीं राधा- कृष्ण एवं कृष्ण- सुदामा जी की दिव्य झांकियों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। कमेटी के अध्यक्ष संतराम निषाद, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार,पुजारी मनोज कुमार आदि समस्त सदस्यों ने व्यवस्था संभाली। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मैना देवी,अनिल निषाद ठेकेदार सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आरपी चक्रवर्ती ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.