बांदा, अगस्त 30 -- Banda News: बबेरू। कस्बे के तिंदवारी रोड नहर पटरी के पास स्थित करीब 30 वर्ष पुराने मां वैष्णो देवी मंदिर में शनिवार रात दरवाजे का कांच तोड़ कर अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर का सात किलो का घंटा, थाल सहित नगदी रुपये लेकर चंपत हो गए। समिति द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है। जय मां वैष्णो दुर्गोत्सव समिति के पदाधिकारी महेश, विष्णु मनोज श्रवण कुमार कुंवर दीप विश्वकर्मा रणधीर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 29 अगस्त की रात में अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर का दरवाजा, कांच तोड़कर दान पेटी, पूजा थाली सेट और 7 किलो का घंटा लेकर रफूचक्कर हो गए । यह भी पढ़ें- Shamli News: माता वाला बाग मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़कर हजारों की नकदी ले गए चोर जब सुबह श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चन करने मंदिर ...