बांदा, अक्टूबर 14 -- Banda News: बांदा। जनपद में गिरवां खत्रीपहाड़ में स्थित सिद्धदात्री मां विंध्यवासिनी का मेला अब पूरे सबाब पर है। नवरात्र के चौथे दिन बुधवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन किए और जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। जिले के अलावा एमपी के कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन को पहुंचे। मान्यता है कि मां के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होती है, जिसके चलते नवरात्र के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ रहती है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: चौथे नवरात्र को माता कूष्मांडा के गूंजे जयकारे उधर, बबेरू के मां मढ़ीदाई मंदिर में भी पूरे दिन भक्तों ने हवन-पूजन व दर्शन किया। यह काफ...