Banda News: मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर भक्तों ने मांगी मन्नतें
बांदा, अक्टूबर 12 -- Banda News: बांदा। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को भक्तों ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की और खुशहाली की मन्नतें मांगी। मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कालीदेवी मंदिर, महेश्वरी देवी मंदिर सहित गिरवां के खत्री पहाड़ स्थित सिद्ध शक्तिपीठ तक हजारों भक्तों ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को देवी पंडालों में भी जयकारे गूंजते रहे। भीड़ बढ़ने पर मंदिरों व पंडालों में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। शारदीय नवरात्र में शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक भक्तजन देवी भक्ति में सराबोर हैं। सोमवार को जनपद के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। मां को चुनरी, नारियल, पान, बतासा व पेड़े का प्रसाद चढ़ाकर महिलाओं ने मन्नतें मानी और परिवार के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.