बांदा, जुलाई 13 -- Banda News: बांदा। पर्यावरण संरक्षण को लेकर तहरीक-ए-इंसानियत द्वारा चलाए जा रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रविवार को कच्चा तालाब स्थित कब्रिस्तान परिसर में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान आम, अमरूद, नीम, आंवला, नींबू और गुड़हल सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कब्रिस्तान कमेटी के उपाध्यक्ष वसीम अली, समाजसेवी फिरोज खान, रेहान खान, समीर खान, फराज खान, अली खान, शफीक मंसूरी सहित अनेक लोगों ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश यह भी पढ़ें- Kausambi News: अषाढ़ा मदरसे में शिक्षक व छात्रों ने किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- Sambhal News: विकासखंड संभल में 'एक वृक्ष मां के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारो...