बांदा, जुलाई 8 -- Banda News: नरैनी। कस्बे की आराध्य देवी एवं आस्था का प्रमुख केंद्र मानी जाने वाली बयालीस खेरे की महारानी मां कारू देवी मंदिर परिसर में चल रहा धार्मिक अनुष्ठान अंतिम चरण में पहुंच गया है। मंदिर परिसर में मां दुर्गा सप्तशती पाठ एवं देवी भागवत पुराण के समापन पर 09 जुलाई को हवन एवं पूर्णाहुति होगी, जबकि 10 जुलाई को विशाल कन्या पूजन, कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: देवी गुड़ी में जयकारों से गूंजी खूंटी, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उमड़े श्रद्धालु अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमा क्षति कुछ दिन पूर्व अराजक तत्वों द्वारा मंदिर परिसर में विराजमान अष्टभुजा मां बकोटी देवी की प्रतिमा खंडित कर दी गई थी, जिससे श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया था। इसके बाद मूर्तिकार विनोद दीक...