Banda News: महोखर चौराहे के पास बैटरी की दुकान में लगी आग, परिवार को सुरक्षित निकाला
बांदा, अक्टूबर 26 -- Banda News: बांदा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के तिंदवारी रोड स्थित महोखर चौराहे के पास रविवार देर शाम अमरोन बैटरी की दुकान में आग लग गई। दुकान के ऊपर ही परिवार के लोग रहते हैं। आग लगने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। चुन्ना का पुरवा मजरा जमुनीपुर निवासी आरिफ सिद्दीकी पुत्र आबिद अली की महोखर चौराहे के पास बैटरी की दुकान है। रविवार शाम बजे दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। फायर सर्विस की टीम आग बुझाने में जुट गई। परिवार के सभी सदस्यों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। सी ओ सौरभ सिंह बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.