बांदा, अक्टूबर 28 -- Banda News: बांदा। महुआ विकास खंड को तीन नए पंचायत सचिव मिले हैं। जिससे अब ग्राम पंचायतों के कामों को गति मिलेगी। जिसको लेकर पहले 11 सचिव थे अब इनको मिलाकर 14 सचिवों की संख्या हो गई। लेकिन खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि ये सचिव अभी कुछ माह तक प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है जिसके बाद इनकी नई तैनाती ग्राम पंचायतों में कर दी जाएगी। वहीं तीन नए सचिवों में अमित राजपूत,जय हिंद तिवारी सहित तीन नए सचिवों की तैनाती विकास खंड महुआ में की गई। नव नियुक्त सचिवों ने ए डी पंचायत कार्यालय में अपनी उपस्थित दर्ज कराई और साथ ही अपना नियुक्ति पत्र भी दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...