Banda News: महुआ की शराब पीने से अधेड़ की मौत, मिलावट की आशंका
बांदा, अक्टूबर 1 -- Banda News: बांदा। महुआ की कच्ची शराब पीने से अधेड़ की हालत बिगड़ गई। परिजनो ने उसे तत्काल पीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनो ने शराब में मिलावट करने का आरोप लगाया है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के पिपरगंवा निवासी संतोष ने बताया कि उसका 55वर्षीय पिता रम्मा प्रजापति गुरूवार की सुबह गांव के रामशरण वर्मा के साथ महुआ से बनी कच्ची शराब पी रहा था। कुछ देर बाद उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनो ने उसे तिंदवारी पीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के तीन बेटे संतोष, शिवदास व मकरम तथा बेटी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.